{"_id":"59f0342f4f1c1ba7678b77f3","slug":"congress-leaders-protest-on-gandhi-park-against-uttarakhand-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM त्रिवेंद्र के खिलाफ धरने पर बैठा विपक्ष, लगाया कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM त्रिवेंद्र के खिलाफ धरने पर बैठा विपक्ष, लगाया कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों के उत्पीड़न की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के रवैये से नाराज विपक्ष धरने पर बैठ गया है। बुधवार को सुबह गांधी पार्क में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ अन्य कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं। पार्टी के सह प्रभारी संजय कपूर भी धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के रुख से क्षुब्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार को अहंकार हो गया है और वह तानाशाह रुख अख्तियार कर रही है। विपक्ष उसे चैन से नहीं बैठने देगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक मंडल दल की ओर से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा था।
ज्ञापन में आरोप लगाया था कि पुलिस व प्रशासन के लोग कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। ज्ञापन में धारचूला और रानीखेत में कांग्रेस नेताओं के उत्पीड़न के मामलों का प्रमुखता उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन
विपक्ष की ओर से शिकायत पर 24 अक्तूबर तक कार्रवाई न होने पर 25 अक्तूबर को धरना देने की चेतावनी दी गई थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुताबिक, उनके ज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसलिए विपक्ष बुधवार को गांधीवादी तरीके से अपना प्रतिरोध दर्ज करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अहंकारी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार की राह पर है। जिस तरह से केंद्र सरकार ने साढ़े तीन साल में एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है, वही हाल सात महीने की भाजपा सरकार का भी है।