देहरादून: छवि धूमिल करने की कोशिश, वसूली अभियान मोर्चा फेसबुक अकाउंट के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ‘वसूली अभियान मोर्चा नाम के सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उक्त फेसबुक अकाउंट से पार्टी नेताओं की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल किए जाने की कोशिश की जा रही है। लगातार कथित रूप से कूट रचित पोस्ट डाली जा रही हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपे पत्र में कहा कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 28 दिसंबर 2025 को लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें...Roorkee News: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनों का संचालन शुरू
कांग्रेस का आरोप है कि इसी फेसबुक पेज पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।