{"_id":"5b39df4d4f1c1b6d4d8b9a60","slug":"congress-leader-upload-objectionable-post-on-facebook-against-cm-trivendra-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता ने सीएम के लिए फेसबुक पर अपलोड की ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट कि अब झेलनी पड़ रही मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता ने सीएम के लिए फेसबुक पर अपलोड की ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट कि अब झेलनी पड़ रही मुसीबत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : google
कांग्रेस नेता ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की है, लेकिन ऐसा करना कांग्रेस नेता के लिए अब भारी पड़ गया है।
विज्ञापन
शिक्षिका उत्तरा प्रकरण में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करना रुड़की के कांग्रेस नेता आशीष सैनी को भारी पड़ गया। भाजयुमो कनखल मंडल के महामंत्री मनीष गुप्ता ने सैनी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रुड़की के कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सीएम के नाम संबोधित एक पोस्ट अपलोड कर दी। पोस्ट के शीर्षक में चोर उचक्का लिखा है, जो शिक्षिका बोल चुकी थीं। उसके नीचे साला टीएसआर लिखा है। पोस्ट में शिक्षिका को लेकर सीएम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
trivendra singh rawat
कलिखा है कि जो नेता आम जनता की बात को सुन नहीं सकता है तो उसे राजनीति में रहने का अधिकार नहीं है।
कांग्रेस नेता ने सीएम की शैली को अभद्र और अशिष्ट बताया है। फेसबुक वॉल पर अपलोड की गई पोस्ट पर कई लोग टिप्पणी कर चुके हैं, लेकिन कनखल के भाजयुमो मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्ट में कहीं भी गाली गलौज नहीं की गई है। हां, शीर्षक में ‘साला’ जरूर लिखा है। अब पुलिस पोस्ट में से वह शब्द ढूंढ रही है जिसे अभद्र भाषा माना जाए।