फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leader joins BJP before Champawat by-election, CM Pushkar Singh Dhami welcomed

उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव से पूर्व कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल, सीएम धामी ने पार्टी का पटका पहनाकर किया स्वागत

Sun, 08 May 2022 02:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 02:05 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी के सामने कांग्रेस दमदार चेहरे को उतारने से कतरा रही थी या उसके बड़े नेताओं ने मैदान में उतरने से मना कर दिया। यह सीएम का खौफ है कि पूर्व विधायक ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Congress leader joins BJP before Champawat by-election, CM Pushkar Singh Dhami welcomed
मीडिया प्रभारी महेश चंद समेत कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीडिया प्रभारी महेश चंद समेत कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस से जुड़े लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

विज्ञापन


इनमें कांग्रेस के 35 साल पुराने कार्यकर्ता महेश चंद के साथ बनबसा के प्रधान राकेश चंद, राम सिंह धौनी, राहुल कुमार, देवदत्त कलौगी, अग्रवाल सभा के महामंत्री अमित गर्ग व बॉलीवुड से जुड़े सीपी ठाकुर प्रमुख हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए। इससे साफ है कि कांग्रेस ने अभी से हार मान ली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐतिहासिक मतों से विजयी होंगे। भसीन ने कहा कि हाल में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने अब चंपावत विधानसभा उप चुनाव में अभी से हार मान ली है। विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे थे और उनके द्वारा समितियां भी गठित कर दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इस उपचुनाव से हाथ खड़े कर दिए हैं। साफ है कि कांग्रेस नेताओं को इस चुनाव में भारी पराजय का आभास अभी से हो गया है। यही कारण है कि चंपावत से पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव लड़ने से कन्नी काट ली।

कांग्रेस में धामी का खौफ : चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस दमदार चेहरे को उतारने से कतरा रही थी या उसके बड़े नेताओं ने मैदान में उतरने से मना कर दिया। यह मुख्यमंत्री धामी का खौफ है कि पूर्व विधायक ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। खुद कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष ने भी साफ किया कि पूर्व में इस सीट से जो विधायक रहे और चुनाव लड़ते रहे, उन्होंने खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया। इससे साफ है कि कांग्रेसी नेता डरे और सहमे हुए हैं। कांग्रेस में ही अंदरूनी घमासान है और उसे जन मुद्दों को उठाने की फुर्सत नहीं है। 

ये भी पढ़ें...Champawat Bypoll: जीत का नया रिकॉर्ड चाहती है भाजपा, कल नामांकन के दौरान सीएम धामी की होगी बड़ी चुनावी जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed