पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले युवक को छुड़ाने पहुंचे कांग्रेसी नेता, फिर क्या हुआ जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए फाइनल मुकाबले के बाद एक युवक ने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट डाली थी। उसे थाने से छुड़ाने एक कांग्रेसी नेता पहुंच गए। क्या हुआ उन नेताजी के साथ जानिए...
फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट डालने के आरोपी युवक को थाने में छुड़ाने के लिए गए एक कांग्रेस नेता को उस समय अपना पीछा छुड़ाना भारी पड़ गया जब पुलिस ने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई और जेल भेजने तक की धमकी दे डाली।
जिस पर कांग्रेस नेता को वहां से उल्टे पैर भागना पड़ा। दरअसल, वह कांग्रेस नेता आरोपी युवक को छुड़ाने के लिए थाने पैरवी करने लगा। उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद हिंदू संगठनों के लोगों उन्हें घेर लिया। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत किया।
यह था मामला
बता दें कि बादशाहपुर के रहने इफाजुल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक विवादित पोस्ट डाल दी थी। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे युवक ने भारतीय टीम पर जहर उगला था।
यही नहीं एक समुदाय को लेकर भी भद्दी टिप्पणी की थी। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की थी।
हरकत में आई पुलिस ने आरोपी इफाजुल के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसआई धर्मेद्र राठी ने बताया कि आरोपी इफाजुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।