फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress is in shelter of lord shiva

विधानसभा चुनाव में हार के बाद ‘भोले’ की शरण में कांग्रेस

Thu, 30 Mar 2017 02:28 PM IST
राजीव शुक्ला / अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव शुक्ला / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 30 Mar 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
congress is in shelter of lord shiva
jageshwar dham

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस ‘भोले’ की शरण में जाएगी।

विज्ञापन


प्रत्येक माह होने वाली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक 10 अप्रैल को जागेश्वर धाम में होगी। बैठक में हार पर मंथन के साथ ही कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के रोडमैप पर भी बात होने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रत्येक माह की 24 तारीख को होती है। 11 मार्च को आए अप्रत्याशित चुनाव परिणाम ने कांग्रेस के आला नेताओं का हलाकान कर दिया था। कांग्रेस भी नतीजों को सहज ढंग से पचा नहीं पा रही थी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे। हार के बाद भी कांग्रेस में आपसी गुटबंदी थमी नहीं। नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में खेमेबंदी होती रही। करण महरा को नेता प्रतिपक्ष बनवाने के लिए एक गुट सक्रिय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोबल कैसे बढ़ाया जाए इस पर भी विचार होगा

congress is in shelter of lord shiva

सूत्रों की मानें तो 10 अप्रैल को पीसीसी की बैठक से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमाऊं के प्रत्येक जिले में जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे। जिला कार्यकारिणी और पीसीसी की बैठक में हार पर मंथन करने के साथ ही कांग्रेस को दोबारा कैसे पुनर्जीवित किया जाए और मुद्दे उठाकर जनता के साथ खड़े होने पर रणनीति बनेगी।

साथ ही हार के बाद हतोत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ाया जाए इस पर भी विचार होगा। माना जा रहा है कि जागेश्वर धाम (भोले) का आशीर्वाद लेकर कांग्रेस 2019 और 2022 में नए उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। 

हार की समग्र समीक्षा तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी करेगी। जिला कार्यकारिणी की बैठक में संवाद करने के साथ ही सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जो प्रस्ताव आएंगे उन पर बात होगी। पीसीसी की बैठक में हार पर मंथन करने के साथ ही भविष्य का रोडमैप तैयार किया जाएगा। 
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed