फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress implicate me in drug and sex racket

कांग्रेस ड्रग और सेक्स रैकेट में फंसाना चाहती है: रामदेव

Wed, 23 Oct 2013 11:26 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 23 Oct 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
congress implicate me in drug and sex racket

अपने भाई रामभरत के खिलाफ दर्ज मामले के लिए स्वामी रामदेव ने केंद्र और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने खुला आरोप लगाया कि एक दिन उन्हें भी सैक्स रैकेट अथवा ड्रग रैकेट में फंसाने का स्वप्न कांग्रेस देख रही है।

विज्ञापन


पढ़ें, पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा रामदेव का भाई
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कुशासन का अंत अब नजदीक आता जा रहा है। उनके कारण उनके परिवार का उत्पीड़न शर्मनाक है। स्वामी रामदेव ने इन्दौर से दूरभाष पर अमर उजाला को बताया कि कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें, एक रात में बनाया 4 लाख का गेम

फर्जी ढंग से फंसाया गया
वे किसी मां के बेटे हैं और आकाश से नहीं उतरे। जब वह किसी के बेटे हैं तो निश्चय ही उनका परिवार भी होगा। उनके भाई को जिस प्रकार फर्जी ढंग से फंसाया गया है वह शर्मनाक है।

वास्तव में कांग्रेस पराजय के भय से घबराकर निजी वार करने पर उतर आई है। उन्हें भी किसी कांड में फंसाने के लिए षड़यंत्र किया जा रहा है। रामदेव ने कहा कि चाहे जो हो जाए, वे भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।


पढें, रामदेव के भाई पर अपहरण का मुकदमा

हत्या और अपहरण के आरोप
स्वामी रामदेव ने कहा कि घबराई कांग्रेस हत्या और अपहरण के आरोप लगाकर तथ्यों को मरोड़ रही है। वास्तव में घटना कुछ है और उसे रूप दूसरा दिया जा रहा है। पतंजलि योग पीठ के किसी अधिकारी अथवा उनके भाई ने कोई अपराध नहीं किया।

जिस व्यक्ति ने 25-30 लाख की चोरी की थी, उससे साधारण पूछताछ की गई और पुलिस ने उसे पतंजलि योग पीठ के भीतर से नहीं, अपितु बाहर से गिरफ्तार किया।

पढें, नक्कालों ने बिगाड़ दी HMT की 'टाइमिंग'!

काले धन के खिलाफ अभियान जारी
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मिथ्या आरोप लगाकर बेशर्मी की हद कर दी है। स्वामी रामदेव ने कहा कि जिस स्तर पर कांग्रेस उतरी है और उतरने वाली है, उसका आभास उन्हें पहले से ही रहा।

इसके बावजूद भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे। कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए अगले नौ महीनों तक वे एक भी दिन चैन से नहीं बैठेंगे और देशभर में घूमकर जनसभाएं करते रहेंगे और योग शिविर लगाते रहेंगे।

पढें, मोदी पर 'ट्रस्ट', बाकी सब भ्रष्टः उमा भारती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed