फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air Quality Index AQI Real time monitoring happening only in three cities in Uttarakhand

Uttarakhand: तीन शहरों में हो रही एक्यूआई की रियल टाइम मॉनिटरिंग, प्रदूषण से बचने को नैनीताल पहुंच रहे पर्यटक

Sat, 04 Nov 2023 07:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Nov 2023 07:18 PM IST
सार

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव  पटनायक ने बताया कि इस बार दीपावली से पहले पांच नवंबर से 19 नवंबर तक कुल 15 दिन वायु की गुणवत्ता जांच और ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर के गंभीर वायु प्रदूषण से बचने के लिए पर्यटक नैनीताल का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
Air Quality Index AQI Real time monitoring happening only in three cities in Uttarakhand
नैनीताल पहुंचे टूरिस्ट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में वर्तमान में केवल तीन शहरों देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा पहली बार इस दीपावली में दो पर्वतीय शहरों नैनीताल और टिहरी में रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून में एक्यूआई 67, ऋषिकेश में 40 और काशीपुर में 112 रहा। अन्य शहरों का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रतिमाह पहले सप्ताह में एक्यूआई जारी किया जाता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के गंभीर वायु प्रदूषण से बचने के लिए पर्यटक नैनीताल का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: देहरादून में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, बस कुछ ही देर में खत्म होगा श्रद्धालुओं का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के सदस्य सचिव सुशांत पटनायक ने बताया कि इस बार दीपावली से पहले पांच नवंबर से 19 नवंबर तक कुल 15 दिन वायु की गुणवत्ता जांच और ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी। प्रत्येक शहर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार तीन स्थलों पर वायु और ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed