फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress female leader break bjp female leader hand allegation

भरी पंचायत में कांग्रेस नेता और उसके समर्थकों ने तोड़ा भाजपा महिला नेता का हाथ

Sat, 21 Apr 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Sat, 21 Apr 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
congress female leader break bjp female leader hand allegation
bjp leader hand fracture

उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिले में भरी पंचायत में कांग्रेस नेता और उसके समर्थकों ने भाजपा महिला नेता का हाथ तोड़ दिया। यह हम नहीं कह रहे पुलिस तहरीर कह रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता शकुंतला दताल के गुट पर जौलजीबी के दांतूखेड़ा गांव में भरी पंचायत के बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष लीला बंग्याल पर हमला करने का आरोप लगा है।

इस हमले में भाजपा नेता लीला का हाथ टूट गया है। उन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पति कमल बंग्याल ने जौलजीबी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

कांग्रेस नेता शकुंतला ने पंचेश्वर बांध के विरोध में ग्रामीणों की बैठक बुलाई थी

congress female leader break bjp female leader hand allegation
पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी
शनिवार को कांग्रेस नेता शकुंतला दताल ने दांतूखेड़ा गांव में पंचेश्वर बांध के विरोध में ग्रामीणों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने बैठक में नहीं आने वाले परिवारों पर पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।

बैठक में मौजूद जिला भाजपा उपाध्यक्ष लीला बंग्याल ने जुर्माने पर विरोध किया। उन्होंने वर्ष 2013 में भी ग्रामीणों पर लगाए गए जुर्माने पर सवाल उठाए।

आरोप है कि इस पर शकुंतला दताल और उनके समर्थक भड़क गए और भाजपा नेता पर टूट पड़े। उन्होंने महिला नेता को बुरी तरह पीटा।
 

लोगों ने बीचबचाव कर लीला को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया

congress female leader break bjp female leader hand allegation
डॉक्टर
बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने बीचबचाव कर लीला को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। 

साथ ही शरीर में कई अंदरूनी चोटें भी आई हैं। महिला नेता का अल्ट्रासाउंड भी कराया जा रहा है।

इधर, मामले की जानकारी मिलते ही व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, भाजपा नेता हरीश धामी, सुरेंद्र खड़ायत, लक्ष्मी परमार, ओम कापड़ी आदि अस्पताल पहुंचे व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। 
 
विज्ञापन

कौन सच्चा, कौन झूठा

congress female leader break bjp female leader hand allegation
मारपीट का वीडियो भी उनके पास है
महिला नेत्री के हाथ तोड़ने के आरोपों पर जब अमर उजाला ने कांग्रेस नेत्री शकुंतला दताल से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बीच जब मारपीट हुई तो वह वहां नहीं थीं, आरोप बेबुनियाद हैं।

वहीं पीड़ित भाजपा नेत्री लीला का कहना है कि मारपीट के दौरान शकुंतला वहीं मौजूद थी, इसका वीडियो भी उनके पास है। 

अब सच क्या है यह तो पुलिस जांच और वीडियो को देखकर ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed