फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress female leader allegation of kidnapping

बेटे से शादी करवाने के लिए कांग्रेस नेत्री ने कराया बीटेक छात्रा का अपहरण!

Sat, 21 Apr 2018 07:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 21 Apr 2018 07:18 AM IST
विज्ञापन
congress female leader allegation of kidnapping
kidnap

काठगोदाम पुलिस ने बीटेक छात्रा के अपहरण की साजिश में कांग्रेस नेत्री महक खान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अदालत ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। जानकारी मिली है कि महक के पुत्र ने बीटेक छात्रा से गाजियाबाद में शादी कर ली है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

बीटेक छात्रा के अपहरण के मामले में काठगोदाम पुलिस ने कारखाना बाजार निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका एवं कांग्रेस नेत्री महक खान पत्नी नईम और उसके बेटे दानिश खान के खिलाफ अपहरण के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

स्कूल जाते समय छात्रा का अपहरण कराया था

congress female leader allegation of kidnapping
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस के समक्ष छात्रा के भाई ने अपना बयान दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि महक ने उसकी बहन का स्कूल जाते समय अपहरण कराया था। 

घटना को लेकर हिंदू महासभा के प्रशांत अग्रवाल, बजरंग दल के ललित बाल्मीकि सहित काफी लोगों ने पुलिस के समक्ष विरोध जताया था।

काठगोदाम पुलिस ने छात्रा के भाई के बयान के आधार पर शुक्रवार को रोडवेज से कांग्रेस नेत्री को अपहरण की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
 

छात्रा के पिता अवकाश प्राप्त सैन्यकर्मी

congress female leader allegation of kidnapping
कांग्रेस नेत्री को अदालत के समक्ष पेश किया
पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेत्री को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

इधर पुलिस को सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि दानिश खान ने छात्रा से गाजियाबाद में शादी कर ली है लेकिन कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल सका है।

पुलिस महक के पति नईम को लेकर दानिश और अपहृत छात्रा की तलाश कर रही है। छात्रा के पिता अवकाश प्राप्त सैन्यकर्मी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed