फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress famous women leader did great job

कांग्रेस की इस दमदार महिला नेता ने किया ऐसा काम कि हर जगह लूट रही वाहवाही

Wed, 21 Feb 2018 11:59 AM IST
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी
चंद्रेश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 21 Feb 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
congress famous women leader did great job
congress

कांग्रेस की यह प्रसिद्ध महिला नेता अपने इस काम की वजह से खूब वाहवाही लूट रही है। इस काम के जरिए वह लोगों के दिलों में तो जगा बना ही रहीं हैं साथ ही  ऐसा करके उन्होंने एक तीर से दो निशाने साधे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की भाजपा सरकार तो काठगोदाम निवासी दिवंगत ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे के परिजनों को मुआवजे की शेष रकम नहीं दे सकी, अलबत्ता नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने अपने निजी प्रयासों से जुटाए गए सात लाख रुपये धरने पर बैठे ट्रांसपोर्टर के परिजनों को सौंपने के बाद उनका धरना खत्म कराकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं।
विज्ञापन


इससे जनता में उनका कद बढ़ गया है वहीं उन्होंने मुआवजा प्रकरण में सरकार और उसके मंत्रियों को कठघरे में खड़े करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि यदि परिजन मामले को न्यायालय में ले जाते हैं तो वह उनके साथ खड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश धनराशि परिजनों को देने की पहल को अमलीजामा पहनाया

congress famous women leader did great job
इंदिरा ह्दयेश

बता दें कि डीएम दीपेंद्र चौधरी ने पांडे परिवार को मुआवजे के रूप में दस लाख रुपये का भुगतान 10 फरवरी तक करने का आश्वासन दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुआवजा देने से इनकार करने के बाद यह मामला जिला प्रशासन के गले की फांस बन गया था।

कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने भी सीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की लेकिन सरकार ने उनकी भी एक नहीं सुनी। ऐसे में ट्रांसपोर्टर के परिजनों को धरने पर बैठने के लिए विवश होना पड़ा। धरने के चौथे दिन ट्रांसपोर्टर की पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ा तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए थे।

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कमला पांडे को अस्पताल में भर्ती कराने में भी विफल रहे।इस पूरे मामले में भाजपा सरकार के साथ साथ विधायक बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र रौतेला की भी किरकिरी हुई और दोनों नेताओं को अपनी ही सरकार में मुंह की खानी पड़ी।

आखिरकार नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर वादाखिलाफी के आरोप को तेज करते हुए खुद ही मुआवजे के बराबर धनराशि परिजनों को देने की पहल को अमलीजामा पहनाया। यही नहीं, उन्होंने ट्रांसपोर्टर की पत्नी के लिए निजी क्षेत्र में एक जगह नहीं बल्कि तीन जगह नौकरी की व्यवस्था कर खुद के दमदार होने का भी संदेश दिया।

 

आईएसबीटी और निकाय सीमा विस्तार को लेकर भी सरकार को घेरा

congress famous women leader did great job
Trivendra Singh Rawat and Indira Hridayesh

उन्होंने आईएसबीटी और निकाय सीमा विस्तार को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा भाजपा सरकार ने लोगों को विश्वास में लिए बगैर असंवैधानिक रूप से सीमा विस्तार किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों में अब सरकार को न्यायालय में जवाब देते नहीं बनेगा।
 
ट्रांसपोर्टर पांडे के परिजनों की आर्थिक मदद कर इंदिरा ने न केवल खूब वाहवाही बटोरी बल्कि अब वह इस पूरे मामले को न्यायालय में मजबूती के साथ रखने के लिए भी पांडे परिवार के साथ खड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस मामले में कानूनी राय लेकर परिजनों की ओर से वाद दायर कराया जाएगा और न्यायालय  के समक्ष डीएम द्वारा सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन की फुटेज और विधायक बंशीधर भगत की चिट्ठी को बतौर सबूत पेश किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष को उम्मीद है कि न्यायालय से जरूर इस मामले में ट्रांसपोर्टर के परिवार को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed