फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress election campaign by glider

दून की वादियों में 'उड़' रहे हैं राहुल गांधी

Sat, 19 Apr 2014 05:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Apr 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
congress election campaign by glider

शुक्रवार शाम चार बजे के बाद देहरादून में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की निगाहें अचानक आसमान की तरफ देखने लगीं।

विज्ञापन


बच्चे से लेकर बूढ़े तक उत्सुकता के साथ आसमान में उड़ रहे हेलीकाप्टर जैसे गुब्बारे को देखते रहे।

पहले तो किसी के समझ में नहीं आया लेकिन ग्लाइडर (गुब्बारे) में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीरें देखकर लोग समझ गए कि मामला चुनाव प्रचार का है।

इसके बाद तो कांग्रेस के चुनाव प्रचार और उसके नेताओं की चर्चा घर-घर होने लगी।

उड़ान 40 से 60 फुट की ऊंचाई पर

congress election campaign by glider

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के माजरा और ब्राह्मणवाला क्षेत्र में ग्लाइडर ने शुक्रवार शाम चार बजे के बाद उड़ान भरी। आईएसबीटी की तरफ से सहारनपुर चौक की तरफ जा रहे ग्लाइडर को देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

कुछ लोग छतों पर चढ़कर इसका मजा ले रहे थे। ग्लाइडर की ट्रायल उड़ान 40 से 60 फुट की ऊंचाई पर रही।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (प्रशासनिक) विजय सारस्वत ने बताया कि शनिवार को भी ग्लाइडर ट्रायल उड़ान भरेगा। रविवार से इसकी प्रचार उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने रोकी ग्लाइडर की उड़ान

congress election campaign by glider

कांग्रेस ने ग्लाइडर की उड़ान का कार्यक्रम बृहस्पतिवार से तय किया था। उसे टिहरी लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी साकेत बहुगुणा के नामांकन और परेड ग्राउंड पर सभा के वक्त उड़ान भरनी थी।

इसके बाद शुक्रवार को टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों में उड़ान के बाद शनिवार को पौड़ी में हरक सिंह रावत के नामांकन के दौरान भेजा जाना था।

बृहस्पतिवार को आंधी और बारिश ने ग्लाइडर के पर थाम लिए। इससे ट्रायल उड़ान एक दिन देरी से शुरू हुई। बताया जा रहा है कि पौड़ी में मौसम खराब होने से ग्लाइडर वहां नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed