फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress candidate pradeep tapta won rajyasabha election in uttarakhand.

उत्तराखंड में चला हरदा का दांव, राज्यसभा पहुंचे टम्टा, भाजपा हुई चित

Sun, 12 Jun 2016 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jun 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
congress candidate pradeep tapta won rajyasabha election in uttarakhand.
प्रदीप टम्टा ने जीता राज्यसभा चुनाव - फोटो : अमरउजाला

उत्तराखंड की एक सीट के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने जीत दर्ज की। टम्टा ने भाजपा द्वारा समर्थित अनिल गोयल को छह मतों से हरा दिया। टम्टा को 32 मत मिले जबकि गोयल को 26 मतों ही प्राप्त हुए। इस चुनाव में जीत के साथ ही हरीश रावत ने पार्टी के अंदर और बाहर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है तो भाजपा ने एक बार फिर अपनी किरकिरी करवाई।

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधानसभा में शनिवार सुबह मतदान शुरू हुआ। दोपहर बाद लगभग दो बजे तक सभी विधायकों ने वोट डाल दिए। 58 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक दिन पहले पार्टी और पद से इस्तीफा सौंपने वाले भीमताल से भाजपा विधायक दान सिंह भंडारी वोट देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


शाम पांच बजे मतगणना शुरू हुई जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 32 वोट मिले। वहीं निर्दलीय और भाजपा द्वारा परोक्ष रूप से समर्थित अनिल गोयल को 26 वोट मिले। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी की घोषणा के साथ ही प्रदीप टम्टा के सिर पर जीत का सेहरा बंध गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही बन गए थे टम्टा की जीत के समीकरण

congress candidate pradeep tapta won rajyasabha election in uttarakhand.
प्रदीप टम्टा - फोटो : अमरउजाला

भाजपा की किरकिरी तभी तय हो गई थी जब चुनाव के एक दिन पहले भाजपा की नेता और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल करने वाली गीता ठाकुर ने समर्थन न मिलने पर पार्टी छोड़ दी। यही नहीं उन्होंने भाजपा को दलित और महिला विरोधी बताते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इसके बाद प्रदीप टम्टा और अनिल गोयल में सीधी टक्कर के हालात बन गए थे।

इसके बाद देर रात भीमताल से भाजपा विधायक दान सिंह भंडारी ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर पार्टी और पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

शनिवार सुबह से च‌ुनाव के चलते विधानसभा को पूरी तरह सील कर दिया गया था। विधायकों के सिवा किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। विधानसभा में मीडिया की एंट्री भी रोक दी गई थी।

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए नियमों के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। बताया कि भाजपा से इस्तीफा देने वाले दान ‌सिंह भंडारी को छोड़कर सभी विधायकों ने अपना मत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed