{"_id":"5ae9e8714f1c1b3a0b8b7baf","slug":"congress-candidate-dr-jeet-ram-in-tharali-by-election-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" थराली उपचुनाव: डॉ. जीत राम होंगे कांग्रेस पद के उम्मीदवार, पार्टी ने किया नाम का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली उपचुनाव: डॉ. जीत राम होंगे कांग्रेस पद के उम्मीदवार, पार्टी ने किया नाम का ऐलान
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
dr. jeetram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस आलाकमान ने थराली विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक डॉ. जीत राम को उम्मीदवार बनाए जाने की अधिकृत घोषणा कर दी है। उपचुनाव के लिए प्रदेश संगठन की ओर से डॉ. जीत राम का नाम कांग्रेस आलाकमान को भेजा गया था। डॉ. जीत राम 10 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक मगन लाल शाह के असामयिक निधन के बाद खाली हुई थराली सीट के उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान होना है। प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक डॉ. जीत राम आर्य को अनौपचारिक रूप से अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी थी। अब पार्टी आलाकमान ने भी उनके नाम को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी जीत राम के नाम पर पहले ही अनौपचारिक सहमति जता चुकी है। 10 मई को पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल होगा। नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन