फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress burnt the effigy of the government.

Dehradun News: कांग्रेस और छात्रसंघ ने जलाया का सरकार का पुतला

Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the government.
मसूरी में एमपीजी काँलेज छात्र संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेसियों ने सरकार फूंका पूतला--जागरुक पाठक - फोटो : Samvad
मसूरी। अंंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के लिए एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा के नेतृत्व में कांग्रेसियों और छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि 15 दिनों में हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भगत सिंह चौक पर एमपीजी काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा, कांग्रेस नेता सुमेंद्र सुशांत बोहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से ग्रीन चौक तक रैली निकाली। इसके बाद नारेबाजी की और पुतला जलाया। सुमेंद्र सुशांत बोहरा ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता का नाम सोशल मीडिया पर लगातार आ रहा है। सरकार आखिर किसको बचाने का काम कर रही है। अगर भाजपा नेता निर्दोष हैं तो सीबीआई जांच से डर क्यों लग रहा है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार पहाड़ की बेटी को न्याय नहीं देना चाहती है। अगर घटना की सीबीआई जांच नहीं हुई तो विधानसभा कूच किया जाएगा। इस मौके पर महेश चंद, मेघ सिंह कंडारी, जगपाल गुसाईं, राजीव रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed