फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress burnt the effigy of the government after increasing the price of gas.

Dehradun News: गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Mon, 02 Jan 2023 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the government after increasing the price of gas.
गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने तत्काल बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

डालनवाला के एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में पूरे क्षेत्र में घूम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को नए साल पर महंगाई का तोहफा दिया है।

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए और महंगाई के चाबुक से लगातार प्रहार कर रही है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मूर्ति देवी, आनंद त्यागी, पार्षद प्रवेश त्यागी, रइस फातिमा, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed