फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress blame amit shah and baba ramdev for conspiring.

अमित शाह-रामदेव कर रहे सरकार गिराने की कोशिश: कांग्रेस

Wed, 23 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Mar 2016 11:22 PM IST
सार

  • किशोर ने दावा किया कि उनके पास हैं सबूत।
  • 26 मार्च को भाजपा के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी मशाल जुलूस।

विज्ञापन
congress blame amit shah and baba ramdev for conspiring.
बाबा रामदेव और अमित शाह - फोटो : AmarUjala

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही बाबा रामदेव को भी निशाने पर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की राजनीति को कलंकित करने में इन दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन


किशोर ने दावा किया कि उनके पास इसके सबूत भी हैं। एलान किया कि 26 मार्च को भाजपा के विरोध में कांग्रेस पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकालेगी। किशोर ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए कहा कि उनके सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब किशोर ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों की अमित शाह से मुलाकात यह साबित करती है कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम आदि राज्यों के बाद उत्तराखंड में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से आग्रह है कि वे कांग्रेस मुक्त भारत बनाये पर लोकतंत्र की हत्या करते हुए यह काम न करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया सबूत होने का दावा

congress blame amit shah and baba ramdev for conspiring.
किशोर उपाध्याय ने इसका एलान भी किया। - फोटो : file photo

किशोर ने कहा कि उनके पास इस बात के भी पुख्ता सबूत हैं कि बाबा रामदेव भी इस प्रकरण में शामिल हैं। किशोर ने बहुगुणा पर भी निशाना साधा। कहा कि समन्वय समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की हर मांग पर प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी के सामने विस्तार से बातचीत हुई थी।

उसमें बहुगुणा ने अपनी सहमति जाहिर की थी। इसके बाद भी वे विद्रोहियों की जमात में खड़े हैं। किशोर ने कहा कि कांग्रेस 26 मार्च को भाजपा के खिलाफ पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकालेगी। 28 के बाद, चाहे जो भी हालात हों, कांग्रेस हर उत्तराखंडी के सामने पूरा पक्ष रखकर भाजपा की करनी को उजागर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed