फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress appeals to use NOTA in Herbertpur

Dehradun News: हरबर्टपुर में कांग्रेस ने नहीं दिया समर्थन, नोटा का अधिकार प्रयोग करने की अपील

Thu, 23 Jan 2025 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Congress appeals to use NOTA in Herbertpur
हरबर्टपुर में कांग्रेस की अध्यक्ष पद प्रत्याशी यामिनी रोहिला के चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देगी। लेकिन, कांग्रेस ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। यामिनी के पक्ष में मतदान करने जा रहे मतदाताओं से नोटा का प्रयोग करने की अपील की है। इस संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विज्ञापन


रिटर्निंग अफसर ने नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी यामिनी रोहिला का नामांकन रद्द कर दिया था। उनके जाति प्रमाण पत्र को संदिग्ध पाया गया था। निर्णय के खिलाफ यामिनी रोहिला ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से उनको राहत नहीं मिली। उसके बाद यामिनी ने डबल बेच में अपील की। डबल बेंच ने उन्हें चुनाव प्रकिया में प्रतिभाग करने के आदेश दिए। साथ ही चुनाव परिणाम को अंतिम निर्णय तक अपने अधीन रख लिया। लेकिन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्णय को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी। उच्चतम न्यायालय के डबल बेंच के निर्णय पर रोक लगा दी। वहीं, सुनवाई के लिए चार सप्ताह बाद का समय दिया।
विज्ञापन




इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने उच्चतम न्यायालय से सुनवाई की अपील की, लेकिन सुनवाई का समय नहीं मिला। चार सप्ताह बाद ही मामले में सुनवाई होनी है। उसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशी सरस्वती पैन्यूली या सरिता डोभाल में से एक को समर्थन दे सकती है। लेकिन, पूर्व कैनिबेट मंत्री नवप्रभात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ। उन्होंने कहा कि जो परिस्थिति यामिनी रोहिला के सामने खड़ी हुई है, वह आप के सामने भी खड़ी हो सकती है। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिला को मतदान करने जा रहे मतदाता सर्वोंच्च न्यायालय से प्रदत अधिकार नोटा का प्रयोग करें। वहीं, कांग्रेस के हरबर्टपुर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पुंडीर ने कहा कि कांग्रेस ने किसी भी प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया है। बताया कि नवप्रभात की नोटा के प्रयोग की अपील ही कांग्रेस की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed