फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress angry over opening liquor shops under lockdown

लॉकडाउन में शराब की दुकानें खोलने पर गुस्साई कांग्रेस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Congress angry over opening liquor shops under lockdown
- महानगर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन देहरादून। चार जिलों में लॉकडाउन में शराब की दुकानें खोलने पर गुस्साई कांग्रेस सरकार के इस निर्णय को बहुत ही हास्यास्पद बताया। महानगर कांग्रेस ने शराब को आवश्यक सेवाओं में मानने और शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। शनिवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो सरकार ने राशन की दुकानों को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं। अपने आवश्यक कार्यो से दो पहिया वाहनों पर जा रहे लोगो को भी रोक रही है। वहीं, शराब की दुकानों को छूट देकर सरकार क्या साबित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा लगता है कि राज्य सरकार को शराब माफिया चला रहे हैं। अन्यथा ऐसी कौन सी आफत आजाएगी अगर दो दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। लालचंद शर्मा ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है राज्य की भाजपा सरकार को जनता की कम अपने राजस्व की अधिक चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed