फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress and bjp scored by independent candidate

उत्तराखंडः यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद

Tue, 14 Feb 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Feb 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
congress and bjp scored by independent candidate
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी - फोटो : file photo

2007 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस का गणित बिगाड़ रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है। भाजपा ने जहां सात बार विधानसभा पहुंच चुके हरबंस कपूर को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने सूर्यकांत धस्माना पर दांव खेला है।
विज्ञापन


दूसरी ओर निर्दलीय अनूप नौटियाल दोनों दलों के वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिशों में जुटे हैं। उनकी सेंधमारी से भाजपा और कांग्रेस दोनों की पेशानी पर बल साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट विधानसभा सीट में शहर के 17 वार्ड शामिल हैं। इसमें नगर निगम के 12 और कैंट के पांच वार्ड शामिल हैं। इस विधानसभा में कोई भी ग्रामीण इलाका शामिल नहीं है। ऐसे में यहां प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार खासा आसान बना हुआ है। इसमें जीएमएस रोड, बसंत विहार, प्रेमनगर का कुछ हिस्सा, पंडितवाड़ी, चकराता रोड, पटेलनगर क्षेत्र का बड़ा हिस्सा शामिल है।

मोदी के नाम पर मांग रहे वोट 

congress and bjp scored by independent candidate
हरबंस कपूर और मदन कौश‌िक - फोटो : file photo

भाजपा प्रत्याशी हरबंस कपूर अपने साथ कार्यकाल के कार्यों और मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लंबे समय से क्षेत्रीय विधायक होने और लगातार सक्रिय रहने का उन्हें फायदा मिल रहा है। हालांकि कई बार विधायक रहने के कारण ही उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी भी देखी जा रही है।

साथ ही, बढ़ती उम्र के चलते भी वह पूरी ऊर्जा नहीं लगा पा रहे हैं। हालांकि लगभग सभी क्षेत्रों में उनकी अच्छी खासी पैठ चुनाव प्रचार में भी देखी जा सकती है। हर गली-मोहल्ले में उनका प्रचार दिख रहा है। वहीं, कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना को पहली बार कैंट से चुनाव मैदान में उतारा है। धस्माना अपने खुद के कार्यों और हरीश रावत के चेहरे को आगे कर वोट मांग रहे हैं।

वह क्षेत्र में विकास कार्य ठप होने का हवाला देकर खुद को मौका दिए जाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है, जिससे वह लगभग सभी क्षेत्रों में पहुंचने में कामयाब भी रहे हैं। वहीं निर्दलीय अनूप नौटियाल अपने चुनाव चिन्ह सीटी के साथ मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। वह बदलाव और विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं। 

कैंट विधानसभा : एक नजर
कुल वोटर- 127622
महिला-59295
पुरुष-68325 
थर्ड जेंडर-02
सर्विस वोटर-773
कुल मतदेय स्थल-137
कुल मतदान केंद्र-53

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed