फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress alleges misappropriation of land allocated for Law University.

Dehradun News: कांग्रेस ने विधि विवि के लिए आवंटित भूमि खुर्दबुर्द करने का लगाया आरोप

Wed, 25 Mar 2026 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Congress alleges misappropriation of land allocated for Law University.
कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया पलटवार
विज्ञापन

रानीपोखरी में आवंटित की गई थी जमीन, विश्वविद्यालय का कोई अता-पता नहीं
-अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि को भाजपा सरकार खुर्दबुर्द करने का प्रयास रही है। त्रिवेंद्र सरकार में आवंटित भूमि पर आज तक विश्वविद्यालय को कोई अता पता नहीं है।
बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में डॉ. हरक सिह रावत बताया कि ने त्रिवेंद्र सरकार के समय रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय के लिए भूमि आवंटित कर शिलान्यास किया गया था। सात वर्ष बीत जाने के बाद विवि के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। अब विवि के नाम आवंटित भूमि को टिहरी बांध विस्थापितों के नाम पर खुर्द-बुर्द करने का काम किया जा रहा है। धामी सरकार अपनी ही पार्टी की सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार रानीपोखरी में कार्रवाई की जा रही है, उससे आने वाले समय में मुख्यमंत्री की घोषणा व शिलान्यास से भी जनता का भरोसा पूरी तरह से उठ जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस आम जनता के साथ खड़ी है व सरकार बनने पर उसी स्थान पर लॉ यूनिवर्सिटी का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, विनोद चौहान, गुल मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed