{"_id":"586c7b634f1c1b0f78159d09","slug":"congress-250-candidates-out-of-ticket-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव टिकट की दौड़ से बाहर कांग्रेस के 250 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव टिकट की दौड़ से बाहर कांग्रेस के 250 दावेदार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दावेदारों की भीड़ छांटने का उत्तराखंड कांग्रेस का फंडा काम कर गया। बगैर किसी लाग लपेट के करीब 250 दावेदार टिकट की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने मैदान में डटे 450 दावेदारों को अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों से बूथ वार पांच-पांच कार्यकर्ताओं का ब्योरा मांगा था। लेकिन ये ब्योरा सिर्फ 200 दावेदार ही दे पाए। अलबत्ता देहरादून महानगर की कैंट और रायपुर विधानसभा सीटों पर टिकट की जबर्दस्त जंग के आसार हैं। इन दोनों सीटों से सर्वाधिक दावेदारों ने बूथवार समर्थकों का ब्योरा सौंपा है।
विज्ञापन
हरिद्वार ग्रामीण सीट से दावेदारी कर रही मुख्यमंत्री की सुपुत्री अनुपमा रावत ने लक्सर विधानसभा सीट से भी बूथवार ब्योरा उपलब्ध कराया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में दावेदारी के लिये पार्टी के पास 1000 से ज्यादा आवेदन पहुंचे थे। दावेदारों की भीड़ को काबू करने के लिए पार्टी ने आवेदन शुल्क लगाया तो ये संख्या 500 के आसपास पहुंच गई।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें प्रदेश चुनाव समिति ने इस सूची में से 50 दावेदारों को बाहर का रास्ता दिखाया और मैदान में 450 दावेदार रह गए। दावेदारों की इस भीड़ से कांग्रेस टेंशन में थी। उसने इससे निपटने के लिये नया फार्मूला तैयार किया। सभी दावेदारों से बूथ स्तर पर पांच-पांच लोगों के नाम, फोन नंबर व पते मांगे गए। इसके जरिये पार्टी दावेदारों के संबंधित विधानसभा क्षेत्र में जनाधार को परखना चाहती है।
सभी दावेदारों को दो जनवरी दोपहर 12 बजे तक ब्योरा देने के लिये कहा गया था। दावेदारों से ब्योरा जुटा रहे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट के मुताबिक, अब तक 200 दावेदार बूथवार ब्योरा उपलब्ध करा चुके हैं। उनकी मानें तो पार्टी को 450 आवेदन पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, कैंट और रायपुर विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी के आसार हैं। इन दोनों सीटों पर सबसे अधिक दावेदारों ने बूथवार कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध कराई है। कैंट में 15 और रायपुर में 11 दावेदार मैदान में डटे हैं।
मजेदार बात यह है कि हरिद्वार ग्रामीण से टिकट की दावेदारी कर रही मुख्यमंत्री की बेटी अनुपमा रावत ने लक्सर विधानसभा सीट से भी कार्यकर्ताओं के नामों की सूची उपलब्ध कराई है। इससे उनके दोनों में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ने के संकेत साफ हो गए हैं। टिहरी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री के सलाहकार शांति प्रकाश भट्ट समेत तीन लोगों ने बूथवार सूची भेजी है तो वहीं भीमताल विस सीट से भाजपा के बागी पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने भी ब्योरा उपलब्ध कराया है।
मंत्री-विधायकों ने नहीं भेजा ब्योरा
हालांकि पार्टी स्तर पर सभी दावेदारों को बूथवार ब्योरा देने के निर्देश थे, लेकिन किसी भी मंत्री और विधायक ने ब्योरा नहीं भेजा। ज्यादातर मंत्रियों की विधानसभाओं से कोई दावेदारी नहीं हुई। अलबत्ता कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल की धर्मपुर सीट पर नूरहसन, ललित जोशी व संजय भट्ट ने दावेदारी की है। चकराता, विकासनगर, कोटद्वार, हल्द्वानी, बाजपुर से पार्टी को किसी दावेदार ने ब्योरा नहीं दिया है।