फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Confluence of sports, culture and technological innovations seen in Youth Festival

Dehradun News: युवा महोत्सव में खेल, संस्कृति और तकनीकी नवाचारों का दिखा संगम

Mon, 11 Nov 2024 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Confluence of sports, culture and technological innovations seen in Youth Festival
Iराज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन पिट्ठू, मलखंब और मुर्गा झपट आदि खेलों में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनरI
विज्ञापन


युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वावधान में इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विषय पर आधारित पांच दिवसीय राज्य खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन पिट्ठू, मलखंब और मुर्गा झपट आदि खेलों मे प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य युवा महोत्सव प्रदेश सांस्कृतिक विरासत विशाल समागम है। इसमें खेल, संस्कृति और तकनीकि नवाचारों का संगम देखने को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को राज्य बनाने के लिए कई लोगों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है।
प्रदेश के लोगों को संघर्ष से भरी हुई यात्रा को याद रखना चाहिए। और उन लोगों का सम्मान करना चाहिए। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

मुर्गा झपट प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गुड मोहन और रमन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि बालिका वर्ग में कानन और किनन पहले स्थान पर रहीं। पिट्ठू प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रुद्रपुर ने उत्तरकाशी को 42-29 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। साथ ही डीबीएस ने टिहरी गढ़वाल को 43-36 से मात दी है। इस मौके पर पांडवास बैंड ने सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iइस दौरान ट्रेडिशनल गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कोठियाल, खेल और युवा कल्याण के प्रधान सचिव अमित सिन्हा, विक्रम आनंद, अमन राय, पीजे जोसेफ, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के निदेशक प्रशांत आर्या, आरसी डिमरी, अजय अग्रवाल, शक्ति सिंह, एसके जयराज, नीरज गुप्ता, दीप्ति जोशी एवं राजेश ममगाईं आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed