फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   conducting examinations and result for UKSSSC is difficult number of employees is less than half Uttarakhand

UKSSSC: स्टॉफ की कमी से जूझ रहा दूसरे विभागों को कर्मचारी देने वाला सेवा चयन आयोग...कैसे हों भर्ती परीक्षाएं

Wed, 29 Mar 2023 09:09 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Mar 2023 09:09 AM IST
सार

वर्तमान में 62 पदों के सापेक्ष आयोग में महज 22 कर्मचारी ही सेवारत हैं। कर्मचारियों की इस किल्लत के चलते आयोग की सभी व्यवस्थाएं बुरी तरह से लड़खड़ाई हुई हैं। हालात ये हैं कि आयोग न तो रिजल्ट समय से जारी कर पा रहा है और न ही रद्द हुई भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर अभी तक जारी कर पाया है।

विज्ञापन
conducting examinations and result for UKSSSC is difficult number of employees is less than half Uttarakhand
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक के सदमे से जूझ रहे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए परीक्षाएं कराना, रिजल्ट जारी करना आसान नहीं है। यहां कर्मचारियों की संख्या आधे से भी कम रह गई है। अब आयोग केवल प्रतिनियुक्ति के भरोसे है, जिसके लिए आयोग के पास काफी आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर लीक होने से पहले स्टाफ की किल्लत नहीं थी। पेपर छापने वाली कंपनी के कर्मचारियों के अलावा आयोग ने परीक्षा आदि के कार्यों में सहयोग के लिए कई ओएसडी रखे हुए थे। स्नातक स्तरीय, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद आयोग की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं।

विज्ञापन


रद्द हुई भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर अभी तक जारी नहीं
आयोग ने सभी ओएसडी की सेवाएं समाप्त कर दी थी। वर्तमान में 62 पदों के सापेक्ष आयोग में महज 22 कर्मचारी ही सेवारत हैं। कर्मचारियों की इस किल्लत के चलते आयोग की सभी व्यवस्थाएं बुरी तरह से लड़खड़ाई हुई हैं। हालात ये हैं कि आयोग न तो रिजल्ट समय से जारी कर पा रहा है और न ही रद्द हुई भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर अभी तक जारी कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आयोग ने विभिन्न विभागों से प्रतिनियुक्ति के आधार पर कर्मचारी मांगे थे। इसके लिए काफी आवेदन आए हैं। आयोग के अधिकारी इन आवेदनों की छंटनी कर रहे हैं, जिसके बाद प्रतिनियुक्ति पर 20 से ज्यादा कर्मचारी रखे जाएंगे। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि प्रतिनियुक्ति के लिए कर्मचारियों के काफी आवेदन आए हैं। आयोग अपनी जरूरत के हिसाब से छंटनी करके कर्मचारी रखेगा।

डाटा एंट्री के लिए केवल एक कर्मचारी

आयोग में कर्मचारियों की किल्लत इस कदर है कि डाटा एंट्री में केवल एक कर्मचारी है। पहले पेपर प्रकाशित करने वाली कंपनी के कर्मचारी ही डाटा एंट्री का भी काम करते थे। कंपनी के ब्लैकलिस्ट होने के बाद कर्मचारी भी हटा दिए गए थे। लिहाजा, एनआईसी का केवल एक कर्मचारी ही बचा हुआ है।

 

इन भर्तियों के परिणाम का इंतजार

 

वाहन चालक : 174 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 14,075 उम्मीदवार।

 

कर्मशाला अनुदेशक : 157 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 3972 अभ्यर्थी।

 

मत्स्य निरीक्षक : 28 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 71 उम्मीदवार।


मुख्य आरक्षी, पुलिस दूरसंचार : 272 पद, 31 जुलाई 2022 को परीक्षा। 23506 उम्मीदवार।

इन भर्तियों के दोबारा आयोजन को कैलेंडर का इंतजार

 

-सचिवालय रक्षक भर्ती

 

-स्नातक स्तरीय परीक्षा

 

-वन रक्षक भर्ती परीक्षा

 

ये भी पढ़ें...Sri Dev Suman University: इसी सत्र से 16 विषयों के लिए शुरू होगी प्री-पीएचडी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा

 

मार्च निकला, अब अप्रैल में जारी होगा कैलेंडर

आयोग ने पहले मार्च महीने में तीनों रद्द हुई परीक्षाओं के दोबारा आयोजन का कैलेंडर जारी करने की बात की थी लेकिन स्टाफ की किल्लत के चलते जारी नहीं हो पाया। अब अप्रैल के पहले सप्ताह में कैलेंडर जारी होगा। इसके बाद आयोग अप्रैल, मई, जून में तीनों रद्द हुई परीक्षाएं दोबारा कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed