फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   compulsory transfer of teacher.

उत्तराखंड में होंगे 759 शिक्षकों के अनिवार्य तबादले

Tue, 07 Jul 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Jul 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
compulsory transfer of teacher.

शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों के लिए कई बार तबादला समय सारणी में संशोधन के बाद आखिरकार बेसिक और जूनियर हाईस्कूलों के 759 से अधिक शिक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को 389 शिक्षकों को पहाड़ चढ़ाया गया है। इसमें गढ़वाल मंडल में 543 और कुमाऊं मंडल में 216 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। वहीं 296 से अधिक शिक्षकों को सुगम में लाया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों के अनिवार्य तबादले किए गए हैं। जिन शिक्षकों के तबादले किए गए हैं, उनमें अधिकतर शिक्षक 18 से 20 साल से सुगम और अति सुगम विद्यालयों में जमे थे। इसमें कुछ शिक्षक अब तक जोड़ों में दर्द यानी एक्यूट आर्थराइटिस के मरीज होना बताकर तबादलों से बचते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पिछले साल तबादलों से बचने के लिए फर्जी मेडिकल के मामले सामने आने के बाद इस बार तबादला नियमावली में संशोधन कर एक्यूट आर्थराइटिस को हटा दिया गया। यही वजह है कि वर्षों से सुगम में जमे शिक्षकों को इस बार पहाड़ चढ़ाया गया है।


अनिवार्य तबादलों में देर शाम तक गढ़वाल मंडल में 190 और कुमाऊं मंडल में 106 शिक्षकों को सुगम विद्यालयों में तैनाती के आदेश किए गए हैं। यह शिक्षक वर्षों से दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों में तैनात थे।

शिक्षकों के अनिवार्य तबादले कर दिए गए हैं, एक सप्ताह के भीतर इन शिक्षकों को नये विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
- सीमा जौनसारी, शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा

गढ़वाल मंडल में हुए तबादले
जनपद -- तबादले हुए - दुर्गम में - सुगम में आए
देहरादून - 83 - 51 - 32
टिहरी - 46 - 35 - 11
हरिद्वार - 100 - 56 - 44
उत्तरकाशी - 36 - 22 - 14
चमोली - 80 - 33 - 47
रुद्रप्रयाग - 63 - 21 - 42
पौड़ी - 135 - -- - --

कुमाऊं मंडल
चंपावत - 34 - 16 - 18
बागेश्वर - 40 - 18 - 22
नैनीताल - 106 - 54 - 52
ऊधमसिंह नगर - 36 - 22 - 14

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed