फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complete ADB-funded projects on time

Dehradun News: एडीबी वित्त पोषित कार्यों को समय से पूरा करें

Sun, 16 Nov 2025 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Complete ADB-funded projects on time
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। पिटकुल प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने एडीबी वित्त पोषित विभिन्न उप संस्थानों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने 220 केवी उपसंस्थान सेलाकुई, 132 केवी उपसंस्थान लोहाघाट के सिविल निर्माण कार्यों को 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए ताकि 26 जनवरी से पहले इन्हें ऊर्जीकृत किया जा सके। 132 केवी उपसंस्थान खटीमा, 132 केवी उपसंस्थान आराघर, 132 केवी उपसंस्थान धौलाखेड़ा और 220 केवी उपसंस्थान मंगलौर के सिविल निर्माण कार्यों को 31 जनवरी 2026 तक पूरा करने को कहा कि जिससे 15 मार्च से पहले इन्हें ऊर्जीकृत किया जा सके। सितारगंज के अधिशासी अभियंता मोहम्मद सावेज को निर्देश दिए कि वह निर्माणाधीन उपसंस्थानों में प्रयोग किए जाने वाले ट्रांसफार्मर का सितारगंज स्थित प्लांट पर जाकर निर्माण की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करें। इस मौके पर मुख्य अभियंता जितेंद्र चतुर्वेदी, पंकज कुमार, अधीक्षण अभियंता प्रमोद ध्यानी, अधिशासी अभियंता महेश रावत, धर्मेंद्र डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed