फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   complaints registered at multi-purpose camp; SDM gheraoed after

Dehradun News: बहुउद्देशीय शिविर में 31 शिकायतें दर्ज, समापन के बाद एसडीएम का घेराव

Wed, 22 Jul 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 22 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
complaints registered at multi-purpose camp; SDM gheraoed after
ब्लॉक कार्यालय परिसर में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जड़ी-बूटी सलाहकार समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं बांटीं। शिविर में कुल 31 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश मुख्य अतिथि ने अधिकारियों को दिए। वहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति दे रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, ज्येष्ठ उप प्रमुख मीरा राठौर, एसडीएम प्रेमलाल और खंड विकास अधिकारी जगत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने किया एसडीएम का घेराव
शिविर के समापन के बाद प्रधान संगठन के अध्यक्ष चरण सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के संरक्षक राकेश तोमर उत्तराखंडी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम प्रेमलाल का घेराव किया। उन्होंने तहसील स्तर पर पत्रावलियों के निस्तारण में हो रही भारी देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि लेटलतीफी के कारण ग्रामीणों को बेवजह दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस पर एसडीएम ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed