फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complaint of indecency with employees from Women's

Dehradun News: महिला आयोग से कर्मचारियों के साथ अभद्रता की शिकायत

Wed, 31 Jan 2024 03:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Complaint of indecency with employees from Women's
I
विज्ञापन

II- उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन और सेवा विस्तार
I
I
I
Iउत्तराखंड आयुर्वेद विवि में उपनल, पीआरडी में कार्यरत अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों को विवि की ओर से 11 माह का सेवा विस्तार और दो-तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों की ओर से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों ने विवि की ओर से महिला कर्मचारियो के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को पत्र लिखकर की है।
I
I
I
Iउपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने बताया कि वेतन और सेवा विस्तार के संबंध में कार्मिकों की ओर से समय-समय पर विवि को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया है। कुलपति और कुलसचिव की ओर से कार्मिकों को मौखिक रूप से आश्वासन दिया गया कि सभी कर्मचारियों का वेतन और सेवा विस्तार कर दिया जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। समय पर वेतन न मिलने से किराए के कमरों में रहने वाले कर्मचारियों को समय से किराया न देने के कारण मकान मालिक की ओर से भी मकान खाली करने को कहा जा रहा है। कार्मिकों द्वारा बैंक से लिए गए ऋणों का समय से भुगतान नही हो पाने के कारण किस्तें बाउंस हो रही हैं। जिस कारण कार्मिक आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन

I
Iकर्मचारियों से हो रही अभद्रता
I
Iकर्मचारियों की ओर से जब अपनी मांगें मनवाने के लिए कार्य बहिष्कार किया गया तो संबंधित अधिकारियों की ओर से जेल भेजने व मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारी वार्ता के लिए अधिकारियों से मिलते हैं तो अधिकारियों द्वारा महिला कार्मिकों सहित अन्य से अभद्र भाषा का प्रयोग कर कार्यालय से बाहर किया जाता है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed