फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Compensation rate fixed at more than two lakhs in commission market

Dehradun News: आढ़त बाजार में मुआवजा दर दो लाख से अधिक तय, अब बोले व्यापारी- मनचाहे साइज का प्लॉट मिले

Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Compensation rate fixed at more than two lakhs in commission market
पुराने आढ़त बाजार में अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के मूल्यांकन को लेकर गठित प्रशासनिक टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में आढ़त बाजार के कॉमर्शियल सर्किल रेट के दोगुने रेट और निर्मित भवन की कीमत को शामिल करते हुए 2,15,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजे का रेट तय किया गया है।
विज्ञापन


इस रेट पर व्यापारी सहमत हैं लेकिन हरिद्वार रोड पर निर्माणाधीन नए आढ़त बाजार में दिए जा रहे प्लॉट के क्षेत्रफल को लेकर पेच फंस गया है। व्यापारी अधिक क्षेत्रफल के प्लॉट की मांग कर रहे हैं, जबकि एमडीडीए का कहना है कि प्रदान किए जा रहे मुआवजे में जो प्लॉट व्यापारियों के हिस्से में आएगा, वह दिया जाएगा। आढ़त बाजार के पेच सुलझते जा रहे हैं। मुआवजे को लेकर फंसी गुत्थी सुलझा ली गई है। प्रशासन की टीम ने शासनादेश के आधार पर मुआवजे का रेट तय कर दिया है। टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आढ़त बाजार में 55,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर का कॉमर्शियल भूमि का रेट है। इस लिहाज से दोगुनी 1,10,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट व्यापारियों के लिए तय किया गया है। आढ़त बाजार की सड़क 20 फीट से अधिक चौड़ी होने के कारण सर्किल रेट का 15 प्रतिशत अतिरिक्त रेट व्यापारियों को दिया जाएगा। इसमें भवनों और दुकानों के निर्मित क्षेत्र को शामिल करते हुए कुल 2,15,000 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर की दर से व्यापारियों को मुआवजा दिया जाएगा। एमडीडीए में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की बैठक में आढ़त कारोबारियों ने रेट पर अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन



‘आढ़त बाजार की अपेक्षा दोगुनी कीमत का प्लॉट मिल रहा’



आढ़त एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गोयल ने कहा कि व्यापारियों को मनचाहा प्लॉट आवंटित किया जाए। एमडीडीए ने कहा, यह संभव नहीं कि हर किसी को मनचाहा प्लॉट दिया जाए। एमडीडीए के अनुसार मुआवजे में व्यापारियों को आढ़त बाजार की अपेक्षा दोगुनी कीमत का प्लॉट दिया जा रहा है। लेकिन, व्यापारी कह रहे हैं कि उन्हें अधिग्रहित भूमि के सर्किल रेट की दोगुनी कीमत का प्लॉट मिलेगा, जबकि एमडीडीए उन्हें उनकी जरूरतों के अनुसार प्लाट दे ताकि वे अपना व्यापार ठीक से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए आढ़त बाजार में बढ़ी दुकानों की मांग

नए आढ़त बाजार में दुकान लेने के लिए लंबी कतार है। इनामुल्ला बिल्डिंग के दुकानदारों ने पहले नए आढ़त बाजार में दुकान लेने से मना कर दिया था, लेकिन अब ये सभी दुकानदार दुकान लेने के इच्छुक हैं। इसके अलावा भी अन्य दुकानदार नए आढ़त बाजार में दुकान लेना चाहते हैं। इससे एमडीडीए प्रत्येक को मनचाहा प्लॉट नहीं दे सकता।






प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी : बंशीधर तिवारी



नए आढ़त बाजार में निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। भूमि की चहारदीवारी का काम 65 फीसदी पूरा कर लिया गया है। कार पार्किंग और सीवरलाइन समेत आढ़त बाजार के अन्य विकास कार्यों के टेंडर होने के बाद काम शुरू दिया गया है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि जल्द प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। आढ़त बाजार को लेकर जो भी पेच हैं उन्हें जल्द सुलझाकर नए आढ़त बाजार में व्यापारियों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed