{"_id":"15b43bde968cf3d5a266ca7002edc2d8","slug":"companies-implicated-in-greed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच में लुट गए हैं तो इन बातों का ध्यान रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालच में लुट गए हैं तो इन बातों का ध्यान रखें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर कंपनियों द्वारा दिए गए लालच में फंस कर लोग अपनी जमा पूंजी गंवा देते हैं।
पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल
जानकारों का कहना है कि अगर आप अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई लुभावने ऑफरों के लालच में गंवाना नहीं चाहते तो थोड़ी-सी सावधनी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। कंपनियों के फर्जीवाड़े और लुभावने ऑफरों से बचने के कई तरीके हैं।
सबसे पहले रजिस्ट्रेशन जांचें
सबसे ज्यादा जरूरी है कि सबसे पहले कंपनी का रजिस्ट्रेशन जांचा जाए। अगर यह किसी सरकारी बॉडी से अप्रूव है तो पैसे निवेश करने में कोई दिक्कत नहीं। इसके अलावा निवेश करने से पहले ऑफर से जुड़े सभी दस्तावेज ठीक से जांच लें। पढ़ लें।
विज्ञापन
अगर आपको यह प्रक्रिया ऊबाऊ या लंबी लगे तो भी पैसे को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा जरूर करें। कई ऐसी छिपी शर्तें होती हैं, जो न पढ़ने की वजह से बाद में पछताना पड़ सकता है।
अलग ऑफरों के लिए अलग एजेंसी
इसके कई मॉनिटरिंग एजेंसी हैं, जहां से आफर देने वाली किसी भी कंपनी या इसके रजिस्ट्रेशन के बारे में जाना जा सकता है।
पढ़ें, कांस्टेबल ने किया जानवर से दुष्कर्म
जैसे शेयर या फंड से जुड़े ऑफरों के लिए सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (सेबी), बीमा संबंधी जानकारी के लिए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथारिटी (आईआरडीए) या बैंक निवेश संबंधी किसी जानकारी के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से वेबसाइट्स के जरिए संपर्क किया जा सकता है।
ऐसा करें
अगर आप किसी कंपनी के जाल में फंस ही गए हैं तो लोग क्या कहेंगे? सोचकर चुप न बैठें। कंपनी के साथ ही इसके डिस्ट्रीब्यूटर या एक्जीक्यूटिव के खिलाफ एफआईआर करें। इसके साथ ही संबंधित एजेंसी में भी लिखित में शिकायत कर सकते हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई होगी।
- राजेश कुमार, विशेषज्ञ, निवेश बाजार
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---