फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   communal rights may take place in roorkee

जल्द न संभले तो भड़क सकती है उत्तराखंड में आग

Mon, 06 Jan 2014 10:32 AM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, रुड़की
राकेश शर्मा/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 06 Jan 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
communal rights may take place in roorkee

नफरत की दबी चिंगारी को एक और प्रेम कहानी हवा दे गई। रुड़की में इंजीनियरिंग की छात्राओं के होटल में पकड़े जाने को लेकर हुए बवंडर के बाद भगवानपुर में यह दूसरा मौका है, जब प्रेम के फेर में शांति भंग होने के आसार बन गए। पूरा देहात इलाका दिन भर इससे जूझता रहा।

विज्ञापन


पहले हल्केपन से लेती रही पुलिस को रविवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंकनी पड़ी। पूरे मामले कार्रवाई को लेकर पुलिस भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर आ गई है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था पर प्रेम कहानियां भारी
प्रेम-कहानियां कानून व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। शिक्षानगरी भी उससे अछृता नहीं रह पाई है। 19 नवंबर को इंजीनियरिंग की छात्राओं के दूसरे समुदाय के युवकों के साथ पकड़े जाने के बाद रुड़की कोतवाली पर दो पक्षों में पत्थरबाजी हो गई थी। भगदड़ के बीच बाजार बंद हो गए थे। उस समय भी पुलिस की नाकामी उजागर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नहीं ले रही कोई सबक
भगवानपुर के रायपुर की प्रेम-कहानी में पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। प्रेमी रायपुर का है, जबकि लड़की देवबंद क्षेत्र की है। दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते है। कचहरी में तीन दिन पहले दो पक्षों में मारपीट के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

पंचायत के फरमान ने प्रशासन हरकत में आया
रायपुर में हुई पंचायत में इस युगल को न घुसने देने का फरमान जारी हुआ तो पुलिस-प्रशासन थोड़ा सक्रिय हुआ। रविवार को महापंचायत की घोषणा ने पुलिस को पसीने दिला दिए।

धारा 144 लागू करने के साथ सुबह होते ही पूरे भगवानपुर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। भगवानपुर, रायपुर, इकबालपुर, नारसन, चुडियाला और लंढौरा तक इसकी गरमाहट रही। बार्डर सील कर हर गाड़ी की तलाशी ली गई।


टला नहीं है खतरा
पुलिस-प्रशासन के तमाम आला अफसर भगवानपुर में डेरा डाले रहे। इकबालपुर में ही युवती के समर्थन में आए लोगों को रोककर महापंचायत को टाल दिया गया। लोगों ने अब प्रशासन को दस जनवरी का समय दिया है।

पुलिस-प्रशासन ने इस प्रेम कहानी को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए तो दस जनवरी को फिर इस तरह के हालात पैदा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed