फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Committees constituted to inspect mid-day meals in schools and madrasas

Dehradun News: स्कूलों और मदरसों में मिड डे मील की जांच के लिए कमेटियां गठित

Fri, 17 Jul 2026 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Committees constituted to inspect mid-day meals in schools and madrasas
देहरादून। प्रदेश के पांच जिलों के स्कूलों और मदरसों में मिड डे मील की जांच के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटियां बना दी गई हैं। एक ब्लॉक के अधिकारी दूसरे ब्लॉक की जांच कर 31 जुलाई तक अपने जिलों के सीईओ को जांच रिपोर्ट देंगे। मामला प्रदेश के पांच जिलों के स्कूलों और मदरसों से जुड़ा है। हरिद्वार के मदरसों में गड़बड़ी के प्रकरण सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

हरिद्वार के मदरसों में छात्रों के नामांकन में फर्जीवाड़े के बाद ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों और मदरसों में मिड डे मील की जांच की जाएगी। जांच में देखा जाएगा कि स्कूल में वास्तविक छात्र संख्या कितनी है और कितना एमडीएम बनाया जा रहा है। इन जिलों के साथ ही पौड़ी के कोटद्वार, नैनीताल जिले के हल्द्वानी व रामनगर में भी छात्र संख्या और मिड डे मील की जांच होगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के जांच के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देश के बाद ब्लॉक स्तर पर जांच कमेटियां गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। देहरादून के जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती के मुताबिक जांच के निर्देश के बाद कुछ मदरसों का कहना है कि उन्हें मिड डे मील नहीं चाहिए। इस पर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
हरिद्वार के मदरसों में 12,289 बच्चों का नामांकन मिला फर्जी
देहरादून। हरिद्वार के मदरसों में 12,289 बच्चों का नामांकन फर्जी मिलने के बाद अन्य जिलों के स्कूलों और मदरसों में मिड डे मील की जांच की जा रही है। हरिद्वार में हुई जांच में पता चला कि मार्च 2026 में मदरसों के अभिलेखों में बच्चों की संख्या 31,780 दर्ज थी। जो एक महीने बाद अप्रैल 2026 में जांच के बाद घटकर 19,491 रह गई।

-----------
मिड डे मील में तीन करोड़ से अधिक का घपला, एसआईटी गठित
देहरादून। मिड डे मील में तीन करोड़ से अधिक के घपले के बाद जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। डीईओ प्रेम लाल भारती के मुताबिक एसआईटी प्रकरण की जांच कर रही है। विभाग की उसके साथ एक बैठक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह मामला वर्ष 2025 में सामने आया था। मिड डे मील में तीन करोड़ 18 लाख के घपले का आरोपी उपनल कर्मचारी प्रकरण सामने आने बाद से फरार है। उधर इस मामले में शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद भी किसी अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ जिम्मेदारी तय नहीं हो पाई है। मंत्री ने प्रकरण में अन्य की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed