फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Committee to protest for the conservation of trees

पेड़ों के संरक्षण के लिए समिति ने दिया धरना

Sun, 18 Oct 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Committee to protest for the conservation of trees
डोईवाला क्षेत्र के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधते युवक। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। दृष्टिकोण समिति व डोईवाला के नागरिकों ने थानों वन रेंज के करीब दस हजार पेड़ों के संरक्षण के लिए ऋषिकेश रोड जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप धरना दिया। वनों के संरक्षण के लिए नागरिकों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे। समस्या के समाधान के लिए रविवार को दृष्टिकोण समिति व देहरादून से कई अन्य एनजीओ व छात्रों की ओर से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप चिपको आंदोलन का आगाज करके ह्यूमन चैन बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को दृष्टिकोण समिति के अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए दस हजार पेड़ों को काटने की तैयारी की जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से शिवालिक एलीफैंट रिजर्व के 215 एकड़ वन भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें कुल 9745 पेड़ कटेंगे। जो वन्य जीवों और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा पैदा होगा। इतना ही नहीं एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए दी जाने वाली जमीन राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के इको सेंसेटिव जोन के 10 किमी के दायरे में पड़ती है। इसके 3 किमी के दायरे में एलीफैंट कॉरिडोर है। इतनी भारी संख्या में पेड़ों के कटने से डोईवाला व देहरादून क्षेत्र के मौसम में भारी बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी की जाती है तो क्षेत्रीय जनता व जन प्रतिनिधियों की राय ली जाती है व उन्हें आपत्ति का समय दिया जाता है। मगर एयरपोर्ट के लिए 215 एकड़ वन व आवासीय भूमि हस्तांतरण करने से पहले क्षेत्र की जनता से राय नहीं ली गई। धरना देने वालों में मनीष यादव, अमित सैनी, रवि बिष्ट, राहुल सैनी, सावन राठौर, आशिक़ अली, शुभम काम्बोज, आसिफ हसन, अनीश अहमद, आरिफ अली, लुक़मान अहमद, सतनाम सिंह, सूरज भट्ट, आशीष चमोली, प्रतीक बहुगुणा आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed