फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Committee constituted to make transfer policy of teachers on the lines of Haryana

Uttarakhand: हरियाणा की तर्ज पर शिक्षकों की तबादला नीति बनाने के लिए कमेटी गठित, आदेश जारी

Fri, 22 Jul 2022 12:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Jul 2022 12:14 PM IST
सार

अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से उत्तराखंड में हरियाणा की तर्ज पर तबादला नीति बनाने के लिए समिति गठित किए जाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि एक पारदर्शी एवं स्पष्ट तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
Committee constituted to make transfer policy of teachers on the lines of Haryana
बैठक लेते धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षकों के तबादलों के लिए उत्तराखंड में हरियाणा की तर्ज पर तबादला नीति बनाने के लिए समिति गठित की गई है। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सीमैट के प्रभारी अपर निदेशक डीसी गौड़ की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...निमंत्रण दिया कनपटी पर बंदूक नहीं रखी: मंत्री रेखा आर्य नए मामले को लेकर सुर्खियों में, बयान पर अब मिला जवाब

विज्ञापन

उप निदेशक मेहरबान सिंह बिष्ट, उप निदेशक अशोक गुसांई, उप निदेशक जगमोहन सोनी, उप निदेशक शैलेंद्र अमोली, समग्र शिक्षा में विशेषज्ञ पल्लवी नैन, डायट में लेक्चरर राम सिंह चौहान, जीआईसी कंडारी उत्तरकाशी में लेक्चरर विनोद मल्ल एवं सीमैट में समस्त प्रोफेशनल को इसमें सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आदेश में कहा गया है कि एक पारदर्शी एवं स्पष्ट तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed