फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Colour code parking ready for light vehicles at ISBT

Dehradun News: आईएसबीटी पर हल्के वाहनों के लिए कलर कोड पार्किंग तैयार

Sat, 01 Feb 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Colour code parking ready for light vehicles at ISBT

विज्ञापन
- अब वाहनों की पार्किंग की समस्या से मिलेगा छुटकारा



आईएसबीटी के सामने अब वाहनों की पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। आईएसबीटी में चार पार्किंग कलर कोड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इससे छोटे वाहनों को पार्किंग की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। वहीं, कारगी चौक की तरफ यूटर्न लेने के लिए फ्लाईओवर सुधारीकरण कार्य चल रहा है। डीएम एवं एसएसपी ने इसका निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



आईएसबीटी क्षेत्र के बाहर वाहनों में यात्रियों को बैठाने और उतारने से यातायात प्रभावित हो रहा था। डीएम सविन बंसल ने सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आईएसबीटी में छोटे वाहनों के लिए पार्किंग बनाने के निर्देश दिए थे। यह काम अब पूरा हो गया है। वाहनों में यात्रियों को बैठाने व उतारने के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि नियमों का पालन न करने वालों के वाहन सीज किए जा रहे हैं। आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे जंक्शन प्वाइंट पर निरंजनपुर मंडी की तरफ आने वाले ट्रैफिक प्लान में सुधार किया गया है। निरंजनपुर मंडी से दोपहिया एवं चारपहिया हल्के वाहनों को अब फ्लाईओवर के माध्यम से कारगी चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इस कदम से आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे यातायात दबाव कम करने का प्रयास किया गया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी शेलैश तिवारी, सहायक संभागीय अधिकारी राजेंद्र विराटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-------



10 अन्य बाजारों में भी बनाए जाएंगे नए पिंक बूथ

डीएम सविन बंसल ने बताया कि पलटन बाजार में पिंक बूथ के निर्माण के बाद अब शहर के दस अन्य बाजारों में भी पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए एसएसपी से प्रस्ताव मांगे गए हैं। वहीं, ऋषिकेश में भी 46 कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए काम तेज कर दिया गया है। सर्राफा बाजार में कैमरे लगाने की मांग की गई है। जिलाधिकारी ने पुलिस को प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed