{"_id":"6843388bd963e16b44083b64","slug":"colonel-rajneesh-joshi-who-returned-after-conquering-mount-everest-was-given-a-grand-welcome-in-badowala-dehradun-news-c-5-1-drn1031-709946-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: माउंट एवरेस्ट फतह कर लौटे कर्नल रजनीश जोशी का बडोवाला में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: माउंट एवरेस्ट फतह कर लौटे कर्नल रजनीश जोशी का बडोवाला में भव्य स्वागत
विज्ञापन
I
IIमाउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटे भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल रजनीश जोशी का शिमला बाईपास रोड स्थित बडोवाला में भव्य स्वागत किया गया। गौरव सेनानी एसोसिएशन एवं क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन भंडारी फार्म हाउस, बड़ोवाला में किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव गिरीश जोशी ने बताया कि कर्नल रजनीश जोशी भारतीय सेना में 2005 बैच से हैं और वर्ष 2020 में गढ़वाल राइफल्स की 13वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं। वर्तमान में वह दार्जिलिंग स्थित एचआईएम के प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। मई 2025 में कर्नल जोशी ने भारतीय सेना की ओर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया। जिससे न सिर्फ सेना, बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव भी ऊंचाइयों कर पहुंच गया। स्वागत समारोह में कर्नल जोशी के पिता मोहन चंद जोशी, भंडारी फार्म हाउस के मालिक और पूर्व सैनिक प्रेम भंडारी, गौरव सेनानी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, लक्ष्मण सिंह, विनोद सिंह, चंद्र राणा, श्याम सिंह थापा, विक्रम कंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पंत, संदीप रावत, तीरथ सिंह नेगी, प्रकाश गैरोला सहित कई लोग उपस्थित रहे।I