फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Colonel posted in Delhi sexually molest woman

दिल्ली में तैनात कर्नल पर फौजी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ने साधा देहरादून पुलिस से संपर्क

Tue, 31 Dec 2019 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Dec 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Colonel posted in Delhi sexually molest woman
सांकेतिक तस्वीर

फौजी की पत्नी से दुष्कर्म के आरोपी कर्नल ने दून पुलिस से संपर्क साधा है। कर्नल ने दावा किया कि वह मामले से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस को देना चाहते हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में तैनात कर्नल पर एक फौजी की पत्नी ने पहले शराब पिलाकर और फिर शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला के पति के दिल्ली में तैनाती के दौरान महिला का परिचय कर्नल आरके स्वन से हुआ। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि गत फरवरी में कर्नल स्वन उसे देहरादून लेकर आया। दून में राजपुर रोड पर स्थित एक होटल में ले गया।
विज्ञापन

 

शादी करने का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए

जहां पर महिला को शराब का सेवन कराकर उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में कर्नल ने उससे शादी करने का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने पिछले दिनों कर्नल के खिलाफ थाना साउथ एवेन्यू, दिल्ली में दुष्कर्म की शिकायत की।

दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला देहरादून ट्रांसफर कर दिया। जिस पर राजपुर थाने की पुलिस ने रविवार को क्राइम नंबर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि मामले की जांच डालनवाला कोतवाली की एसआई विनिता को सौंपी गई है। पीड़िता के बयान लेने के साथ ही कर्नल से भी शीघ्र ही पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed