{"_id":"11c51319254e1830adcd0bad8523ea9c","slug":"college-student-police-fight-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में छात्र की बेरहम पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोप में छात्र की बेरहम पिटाई
अमर उजाला, झबरेड़ा
Updated Thu, 19 Dec 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। अधमरा करने के बाद हमलावर फरार हुए। गंभीर रुप से घायल छात्र को जौली ग्रांट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
झबरेड़ा के बिंडू खड़क निवासी सुनील कुमार भलस्वागाज के कॉलेज में इंटर का छात्र है। स्कूल परिसर में कुछ छात्रों ने एक लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उसे घेर लिया। विरोध किया तो आरोपी युवकों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमलावर तब तक उसकी पिटाई करते रहे, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।
विज्ञापन
घायल के समर्थन में कुछ छात्रों के आ जाने पर हमलावर फरार हो गया। इस घटना से कॉलेज में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायल को पहले रुड़की लाया गया, जहां से नाजुक हालत में जौली ग्रांट में भेज दिया गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कॉलेज में पहले भी मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन