फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Collectorate building of smart city will be named after Atal

अटल के नाम पर होगा स्मार्ट सिटी का कलेक्ट्रेट भवन

Thu, 26 Dec 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Collectorate building of smart city will be named after Atal
आईसीसीसी का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत साथ में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्?
देहरादून। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले दून के कलेक्ट्रेट भवन (ग्रीन बिल्डिंग) का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। बुधवार को दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ‘सदैव दून’ का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की।
विज्ञापन

आईटीडीए आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड में 234.85 करोड़ रुपये की लागत से इस सेंटर का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की चौथी सूची में शामिल होने के बावजूद उत्तराखंड 25वें स्थान पर पहुंच गया है। देहरादून देश की पहली पूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी बनेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनका स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट भवन का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक गणेश जोशी, खजान दास, विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, राधा रतूड़ी, डीजीपी अनिल रतूड़ी, डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार, आयुक्त गढ़वाल डॉ. रविनाथ रमन, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगोली, स्मार्ट सिटी के सीईओ डा. आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई तरह की सेवाएं मिलेंगी
आईसीसीसी से एक साथ शहर की सात सेवाओं और सुविधाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे ट्रैफिक निगरानी, प्रदूषण स्तर नापने, सर्विलांस सिस्टम, वाई-फाई समेत अन्य सुविधाओं की मॉनिटरिंग और एग्जीक्यूशन आसान होगा। इसके तहत 49 ट्रैफिक सिग्नल, 133 एएनपीआर कैमरा, 58 रेड लाइट वाइलेशन डिटेक्शन, चार स्पीड वायरलेशन डिटेक्शन, 470 सर्विलांस, 24 पब्लिक एड्रेस सिस्टम, 50 वेरियोबिल मैसेज डिस्प्ले, 35 इमरजेंसी कॉल बॉक्स, 300 वाईफाई, 500 स्मार्ट विन्स जैसी सुविधाएं होंगी। अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन और अन्य गतिविधियों पर निगरानी रखने में भी यह सेंटर मददगार साबित होगा।

1400 करोड़ से होंगे दून में काम
पूरे देहरादून शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इसके तहत शहर में 61 किमी सड़कों का निर्माण और 100 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरे शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने की वकालत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed