फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Collapse of a pillar amid rain in Jafar Hall poses a

Dehradun News: पहाड़ से बोल्डर गिरने से लंढौर-टिहरी मार्ग आधा घंटा रहा बंद

Sun, 28 Jul 2024 02:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Collapse of a pillar amid rain in Jafar Hall poses a
मसूरी में 27 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर पेड़ गिरने और भूस्खनल की घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार को जाफर हाल में बारिश के बीच एक पुश्ता ढहने से एक आवास को खतरा पैदा हो गया। वहीं, लंढौर-टिहरी मार्ग पर पहाड़ से बोल्डर गिरने के कारण आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन




कुलड़ी स्थित जाफर हॉल के पास एक टीन शेड का पुश्ता गिरने से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर प्रशासन की टीम घटनास्थल का जायजा लिया। इसके अलावा वेवर्ली चौक से हरनाम सिंह मार्ग पर एक पुश्ता गिरने से मुख्य मार्ग बंद हो गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि सड़क के ऊपर मकान में रह रहे कुछ मजदूरों को वहां से हटाया गया। बताया कि पुश्ता गिरने से बिजली के खंभे और तारों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कहा कि सड़क के किनारे खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। बताया कि मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed