फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold Weather effect after snowfall and rain uttarakhand uttarakhand

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश से बढ़ेगी ठिठुरने वाली ठंड

Sat, 27 Oct 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Oct 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Cold Weather effect after snowfall and rain uttarakhand uttarakhand
snowfall in uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जगहों पर लगातार हो रही बर्फबारी से ठिठुरने वाली ठंड होने की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। चारधाम की चोटियों के अलावा तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। देहरादून में भी मौसम में बदलाव होगा। बादल और हल्की बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन

बद्रीनाथ-केदारनाथ में भी देर रात हुआ हिमपात

शुक्रवार देर रात भी बदरीनाथ धाम की चोटियों पर शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई। साथ ही माणा और नीती घाटी की चोटियों पर भी बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक आ गई है। इन दिनों दोपहर बाद बदरीनाथ क्षेत्र में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के निचले क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

वहीं, केदारनाथ धाम में करीब डेढ़ घंटे तक बर्फबारी हुई। खराब मौसम के कारण धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार शाम को केदारनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। उधर, बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed