{"_id":"5e133f528ebc3e88217d3789","slug":"cold-wave-in-dehradun-schools-up-to-class-8th-will-be-closed-till-12th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में शीतलहर का प्रकोप, 12 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा आठवीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में शीतलहर का प्रकोप, 12 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा आठवीं तक के स्कूल
Mon, 06 Jan 2020 07:48 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 06 Jan 2020 07:48 PM IST
सार
- डीएम ने जारी किया आदेश, कक्षा नौ से 12 तक अवकाश में कोई बदलाव नहीं
विज्ञापन
विस्तार
देहरादून में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों में आठवीं कक्षा तक शीतकालीन अवकाश की अवधि 12 जनवरी तक बढ़ा दी है। जबकि, कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मौसम विभाग ने आठ जनवरी को भारी बर्फबारी और इसके बाद शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौजूदा समय में भी जिले में शीतलहर चल रही है।
विज्ञापन
ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाई गई है। सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को भी पत्र जारी कर शीतकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इन आदेशों के बावजूद किसी भी स्कूल प्रबंधन ने कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
निर्धारित स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने सोमवार को निर्धारित स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए। जिले में कुल 46 जगहों पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभिन्न विभागों को लकड़ी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।