फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold wave continued throughout the day, bonfire and heater support

दिनभर चलती रही शीतलहर, अलाव और हीटर सहारा

Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continued throughout the day, bonfire and heater support
03 चंद्रभागा पुल के नीचे कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग। - फोटो : RISHIKESH
बीते तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन के कारण तीर्थनगरी में ठंड और ठिठुरन जारी है। लोग अपने घरों में गर्म कपड़ों में पैक हैं। कामकाजी लोग ही अपने घरों से निकल रहे हैं, दिनभर लोग अपने घरों पर हीटर के सहारे ठंड को दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं गंगा घाटों और तटों पर निराश्रित लोग अलाव के सहारे अपनी ठंड भगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। बीते तीन दिनों से तीर्थनगरी का तापमान गिर रहा है। सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से मौसम में ठंड और ठिठुरन बढ़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही हिमपात के कारण मैदानी भागों में बर्फीली हवाओं के थपेड़े लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। शीतलहर चलने के कारण लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन, त्रिवेणीघाट, स्वामी नारायण घाट, पूर्णानंद घाट आदि क्षेत्रों पर सैलानियों कम नजर आ रहे हैं। आस्थापथ पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। क्षेत्र में घूम रहे पर्यटक दिनभर गर्म कपड़ों में है। बाजारों में गरम कपड़ों की मांग भी बढी है। बाजारों में दिनभर लोग चाय की चुस्कियां लेकर ठंड को दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आसमान पर बादल छाए रहने से बढ़ी ठंड
कुछ देर धूप निकलने के बाद बृहस्पतिवार को दिन भर आसमान पर बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हो गया है। देर अपराहन में हल्की बूंदाबांदी से मौसम अधिक ठंडा हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के दिन मौसम में काफी ठंडक देेखने को मिली। दिन में महज कुछ देर के लिए थोडी धूप निकलने के बाद आसमान पर बादल छाए रहे। मौमस अधिक ठंडा रहने से नगर के सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को घरों के अंदर ही रखा गया। मौसम अधिक ठंडा रहने से बाजारों में भी अपेक्षित कम रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed