फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold wave Anganwadi centers in Haridwar will remain closed from 5th to 10th January Uttarakhand weather News

Uttarakhand: शीतलहर के चलते हरिद्वार आंगनबाड़ी केंद्रों में छह दिन का अवकाश, घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 03 Jan 2026 05:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Jan 2026 05:13 PM IST
सार

शीतलहर के चलते हरिद्वार आंगनबाड़ी केंद्रों में छह दिन का अवकाश रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कुछ जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाने से शीत दिवस जैसी स्थिति बताई है।

विज्ञापन
Cold wave Anganwadi centers in Haridwar will remain closed from 5th to 10th January Uttarakhand weather News
शीतलहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शीतलहर को देखते हुए हरिद्वार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र पांच से 10 जनवरी 2026 तक छह दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। आदेश महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है।

विज्ञापन


अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विभागीय कार्यों एवं बीएचएलओ से संबंधित कार्य करती रहेंगी। इस संबंध में आदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, हरिद्वार द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा तो पर्वतीय इलाकों में पाला ठिठुरन बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कुछ जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाने से शीत दिवस जैसी स्थिति बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Paush Purnima Snan:  मशहूर कलाकार अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले-आज का दिन खास


केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में घना कोहरा छा सकता है। जबकि पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से सूखी ठंड परेशान करेगी। हालांकि दिनभर मौसम शुष्क रहने से तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed