खांसी, जुकाम, बुखार के इस सिरप से हो रही बच्चों की मौत, सरकार ने लगाई रोक
- उत्तराखंड में दवा की खरीद और बिक्री पर लगाई गई रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों के खांसी, जुकाम, बुखार के सिरप ‘कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप’ की खरीद और बिक्री पर उत्तराखंड में रोक लगा दी गई है। इस सिरप से बच्चों की मौत होने का पता लगा है। प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप हिमाचल के सिरमौर में बना है और अंबाला कैंट की फार्मास्यूटिकल कंपनी इसकी मार्केटिंग कर रही है। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने यह पाया है कि कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप में मौजूद एक खास साल्ट से बच्चों की मौत हो रही है।
विभिन्न प्रदेशों में इस सिरप पर रोक
इसी तरह के कुछ केस हरियाणा में भी पता लगे हैं। इसे लेकर विभिन्न प्रदेशों में इस सिरप पर रोक लग चुकी है। इसे देखते हुए उत्तराखंड में भी कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
ऐसे में उत्तराखंड के लोगों से अपील की जाती है, कि यह सिरप न खरीदें। अगर किसी ने डॉक्टर की सलाह पर भी यह दवा खरीद ली है तो उसे तत्काल वापस कर दें या नष्ट कर दें। डॉक्टर भी यह सिरप लेने की सलाह न दें। अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को भी यह सिरप किसी को न देने को निर्देशित किया गया है।