फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Col. Anshuman Bhadauria new Principal of Nehru Mountaineering Institute (NIM) takes charge Uttarkashi

Uttarkashi: नेहरु पर्वतारोहण संस्थान को मिला नया प्रधानाचार्य, कर्नल अंशुमान भदौरिया ने किया कार्यभार ग्रहण

Sat, 01 Apr 2023 06:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

पिछले 23 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे कर्नल अंशुमान भदौरिया नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) के  नए प्रधानाचार्य बने। कर्नल भदौरिया निम के 16वें प्रधानाचार्य हैं। पदभार ग्रहण कर उन्होंने संस्थान में तैनात प्रशिक्षक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Col. Anshuman Bhadauria new Principal of Nehru Mountaineering Institute (NIM) takes charge Uttarkashi
कर्नल अंशुमान भदौरिया बने निम के नए प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) को नया प्रधानाचार्य मिल गया है। शनिवार को कर्नल अंशुमान भदौरिया ने संस्थान के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रधानाचार्य अमित बिष्ट के स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।

विज्ञापन

 

शनिवार को निम के नव नियुक्त प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने पदभार ग्रहण कर संस्थान में तैनात प्रशिक्षक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की। भारतीय सेना की 6 पैरा एसएफ (विशेष बल) बटालियन में तैनात रहे कर्नल भदौरिया ने संस्थान को आगे बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Doon-Delhi Expressway: देहरादून-दिल्ली आने-जाने के लिए अब दो टनल, डाटकाली क्षेत्र में तीसरी सुरंग बनकर तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 23 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे कर्नल अंशुमान भदौरिया का प्रधानाचार्य के रुप में कार्यकाल तीन से चार वर्षों का होगा। कर्नल भदौरिया निम के 16वें प्रधानाचार्य हैं। इस अवसर पर निम के उप प्रधानाचार्य मेजर देवल बाजपेई आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed