फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Code of Conduct Violation Complaint, Instructions to remove CM personal program photos from website

Code of Conduct Violation: निर्वाचन आयोग ने दिए वेबसाइट से सीएम के व्यक्तिगत कार्यक्रम की तस्वीरें हटाने के निर्देश 

Wed, 18 May 2022 05:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 05:01 PM IST
सार

कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने 15 मई को नैनीताल जिले के कैंचीधाम तीर्थस्थल पर पूजा अर्चना की और इसकी फोटो का प्रचार-प्रसार उत्तराखंड डीआईपीआर पर किया गया।

विज्ञापन
Code of Conduct Violation Complaint, Instructions to remove CM personal program photos from website
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड डीआईपीआर से मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत कार्यक्रम की तस्वीरें हटाए जाने के निर्देश महानिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दिए हैं। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या से मुलाकात कर मामले में शिकायत की थी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने इसे अपनी जीत बताते हुए कहा यह कार्रवाई सत्ता पक्ष की ओर से चंपावत उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की पुष्टि करती है।
विज्ञापन


महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि इससे पूर्व भी कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में लिखित आपत्ति भी दर्ज कराई थी, जिसके मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने पार्टी की ओर से उठाई गई आपत्ति का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री की ओर से नामित सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, ऊधम सिंह नगर के नोडल अधिकारी की नियुक्ति को तुरंत प्रभाव से स्थगित करने का आदेश दिया था। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, गरिमा दसौनी, अजय सिंह, कपिल भाटिया, पुष्कर सारस्वत आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी शिकायत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री एवं चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी ने 15 मई को नैनीताल जिले के कैंचीधाम तीर्थस्थल पर पूजा अर्चना की। इसकी फोटो का प्रचार-प्रसार उत्तराखंड डीआईपीआर पर किया गया। जो एक राज्य सरकार की वेबसाइट है। इस पर मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत कार्यक्रम के फोटो के साथ प्रचार-प्रसार किया जाना आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इसके साथ ही जिलाधिकारी चंपावत के पद पर नरेंद्र सिंह भंडारी की नियुक्ति का विरोध करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करते हुए उनकी नियुक्ति निरस्त करने की मांग की गई। 

ये भी पढ़ें...Kedarnath: सिरों की गिनती से पता चल रही यात्रियों की संख्या, हथियार और विस्फोटक सामग्री अब आसानी से पकड़ में आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed