फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coach and Vikasnagar resident Sumit Negi is giving wings

Dehradun News: युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख लगा रहे सुमित नेगी

Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Coach and Vikasnagar resident Sumit Negi is giving wings
I- आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को देते हैं निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- आर्यन सामाजिक संगठन के जरिए करते हैं लोगों की मददI

ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक, कोच व विकासनगर निवासी सुमित नेगी युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख लगा रहे हैं। वे एकेडमी के जरिए प्रतिभावान खिलाड़ियाें को क्रिकेट की बारीकियां सिखाते हैं। उन्होंने लोगों के सहयोग से अभ्यास के लिए गुरुराम राय इंटर कॉलेज विकासनगर में क्षेत्र का पहला टर्फ विकेट भी तैयार कराया है।



सुमित नेगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लेवल वन के कोच हैं। वे डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और उत्तरांचल तकनीकी विश्वविद्यालय के कोच भी रहे चुके हैं। उनके निर्देशन में गौरव चौधरी और समद रणजी ट्राफी खेल चुके हैं। आदित्य तोमर दो बार रणजी कैंप के लिए चुने जा चुके हैं। निखिल पुंडीर, तान्या कन्नौजिया, अक्षय थापली, सुमित चौधरी समेत दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं।
विज्ञापन


सुमित नेगी बताते हैं कि 1999 में ब्रदर्स क्रिकेट क्लब का गठन किया गया। वर्ष 2006 में क्षेत्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने के लिए एकेडमी खोली। उन्होंने बताया कि प्रैक्टिस के लिए दो टर्फ विकेट भी तैयार की गई है। इसके लिए विशेष तौर पर मिट्टी अलवर राजस्थान से मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iसामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हैं सुमितI



सुमित नेगी सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हैं। उन्होंने आर्यन सामाजिक संगठन बनाया हुआ है। इसके माध्यम से वे जरूरतमंदों की मदद करते हैं। समय-समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed