फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm yogi adityanath will arrive Uttarakhand on 9th february for Lok Sabha elections 2019

शाह के बाद अब देवभूमि में गरजेंगे पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath will arrive Uttarakhand on 9th february for Lok Sabha elections 2019
सीएम याेगी

अमित शाह के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आएंगे। भाजपा के नौ फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को एमबीपीजी कालेज मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


सम्मेलन में नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित आठ हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया और लोनिवि के अधिशासी अभियंता एचएस रावत आदि ने सभास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार, फरवरी के दूसरे सप्ताह में पीएम मोदी भी उत्तराखंड में कुमाऊं का दौरा करेंगे। कुमाऊं में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र हैं। वर्तमान में दोनों सीटों पर भाजपा के ही सांसद हैं। संभावना है कि 13-14 या 15 फरवरी को प्रधानमंत्री कुमाऊं में आएंगे। रुद्रपुर में विशाल सभा हो सकती है।

उनके साथ मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री चंदन बिष्ट, नगर अध्यक्ष विजय मनराल व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय दुम्का समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान सभास्थल में मुख्य मंच का निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, साफ सफाई आदि पर चर्चा की गई। सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने बताया कि पुलिस नौ फरवरी के लिए विशेष यातायात प्लान तैयार करने, सम्मेलन में पहुंचने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं जबकि नगर निगम को सभास्थल की साफ-सफाई और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था कराने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नौ फरवरी के लिए विशेष यातायात प्लान तैयार करा लिया जाएगा। यह भी तय हो जाएगा कि पहाड़ और तराई से आने वाले वाहन कहां पार्क होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed