फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm yogi adityanath father Anand Singh Bisht cremation today in rishikesh

ऋषिकेश : पंच तत्व में विलीन हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

Tue, 21 Apr 2020 12:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश 
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 21 Apr 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath father Anand Singh Bisht cremation today in rishikesh
बड़े बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी - फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। योगी आदित्यनाथ इस दौरान मौजूद नहीं रहे। बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


फूलचट्टी स्थित गंगा घाट पर आज सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर लाया गया। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, धन सिंह रावत, संगठन मंत्री अजेय, उत्तर प्रदेश के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, योगी आदित्यनाथ के ओएसडी राज भूषण सिंह रावत, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट जैसे समाजसेवी की कमी प्रदेश को हमेशा खलेगी, इनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। परमपिता परमेश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

Trending Videos

करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे आनंद सिंह बिष्ट

पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई थी। स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम एंबुलेंस से यमकेश्वर स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर पहुंचा। दिल्ली एम्स से पार्थिव शरीर एक एंबुलेंस में लाया गया। जो देर शाम मेरठ, बिजनौर, नजीबाबाद और कोटद्वार होते हुए यमकेश्वर उनके गांव पहुंची।

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने सोमवार की सुबह 10:44 बजे दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। 

वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त आनंद सिंह बिष्ट परिवार के साथ पैतृक गांव यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर गांव में रह रहे थे। वह करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत उनके चार बेटे और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी तीन बेटियां पुष्पा देवी, कौशिल्या देवी और शशि देवी हैं।

इसके बाद बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह है। दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ (अजय मोहन सिंह बिष्ट) हैं। तीसरे बेटे शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत हैं। चौथा सबसे छोटा पुत्र महेंद्र बिष्ट पत्रकारिता में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed